पी राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार नहीं रहे इस दुनिया में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, कर्नाटक में हाई अलर्ट...

फिल्म इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर नहीं रहे हमारे बीच कन्नड़ सुपरस्टार पी राजकुमार...

by SNEHA SHARMA

पी राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार नहीं रहे इस दुनिया में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, कर्नाटक में हाई अलर्ट...

आपको यह जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। इनका अस्पताल मे इलाज चल रहा था इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को इनका निधन हो गया। यह सिर्फ 46 साल के थे। इनके निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में सन्नाटा छा गया है इसी के साथ है यह खबर आते ही कर्नाटक की सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। ताकि उनके फैन सड़कों पर ना आ जाए। पुनीत राजकुमार ने लगभग 30 से भी ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। इस साल इंटरटेनमेंट जगत से बहुत ही दुखद खबरें सामने आ रही है और पिछले साल भी एंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी दुख भरा था। 

Image source - Google search

खबरों के मुताबिक पता चला है कि पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। तब उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था अस्पताल में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। दर्शक राजकुमार को पावर हाउस और पप्पू के नाम से जानते थे लोग सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पुनीत राजकुमार के निधन पर लिख रहे हैं। सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए हैं इस खबर ने सभी को झकझोर दिया है। 

Image source - Google search

एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज ने पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की इन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस वक्त में गम में हूं और मुझे इस खबर पर विश्वास भी नहीं हो रहा है। जो इंसान अपने स्वास्थ्य को लेकर इतना जागरूक रहता था। आप बहुत जल्दी चले गए पुनीत तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। इनके इस ट्वीट के बाद सभी लोग यही सोच रहे हैं कि इन दोनों के बीच आखिर क्या कनेक्शन था। आपको बताते चलते हैं। कि इन्होंने साउथ की कई फिल्मों में साथ में काम किया था कन्नड़ की एक फिल्म में राज कुमार के अपोजिट काम किया था। इनके अलावा बोनी कपूर सोनू सूद विवेक ओबरॉय हंसिका मोटवानी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: