Aditya Dhar की फिल्म Dhurandhar की ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने की तारीफ

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar को लेकर ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने बड़ी बात कही है।

by NIDHI JANGIR

Aditya Dhar की फिल्म Dhurandhar की ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म Dhurandhar ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पाकिस्तान में मिशन पर गए एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

ताइवान के प्रतिनिधि ने की फिल्म की सराहना

ANI से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने Dhurandhar को पिछले साल देखी गई सबसे प्रभावशाली भारतीय फिल्म बताया है। नई दिल्ली में ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने राजनीतिक सिनेमा में अपनी रुचि जाहिर करते हुए यह बात कही।

मुमिन चेन ने कहा कि वह एक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे हैं और वर्तमान में एक राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं, इसलिए वह भारत की कई राजनीतिक फिल्में देखते हैं। उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों की भी तारीफ की और भारतीय समाज के मुद्दों पर आधारित फिल्मों के निर्माण की सराहना की।

फिल्म के बारे में खास बातें

आपको बता दें कि Dhurandhar की कहानी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मज़ारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पाकिस्तान के लियारी में एक आतंकी यूनिट को खत्म करने के लिए भेजा जाता है। इस फिल्म का पहला भाग पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जबकि Dhurandhar 2 इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और आर माधवन जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: