मनोज बाजपेयी ने की फिल्म Obsession की तारीफ, कहा- इंडे नवार्रेटे को मिलना चाहिए ऑस्कर
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने करी फिल्म Obsession की तारीफ, कहा इंडे नवार्रेटे को ऑस्कर मिलना चाहिए।
by NIDHI JANGIR
मनोज बाजपेयी को पसंद आई फिल्म Obsession
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उस फिल्म के बारे में बात की जिसने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने करी बार्कर की फिल्म Obsession की जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने बताया कि वह बिना किसी उम्मीद के यह फिल्म देखने गए थे, लेकिन इसकी मेकिंग, कलाकारों के अभिनय और सिनेमेटोग्राफी ने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया।
इंडे नवार्रेटे के लिए की ऑस्कर की मांग
मनोज बाजपेयी ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक कदम आगे बढ़कर कहा कि Obsession की लीड एक्ट्रेस इंडे नवार्रेटे को ऑस्कर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऑस्कर नहीं मिलता है, तो उन्हें बहुत हैरानी होगी।
गोविंदा की कॉमेडी और अन्य पसंद
इसी बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपनी अन्य पसंद के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कम्फर्ट फिल्म के रूप में उन्हें 'जाने भी दो यारो' बहुत पसंद है। दर्शकों के रूप में उनकी पसंदीदा शैली गोविंदा की स्लैपस्टिक कॉमेडी है। उन्होंने गोविंदा को इस विधा का मास्टर बताया। इसके अलावा, खुद को बेहतर तरीके से समझने के लिए उन्होंने फिल्म Governor का जिक्र किया।
जल्द रिलीज होगी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म Last Man in Tower थियेटर में रिलीज होने के कुछ महीनों बाद अब ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: