Kylie Jenner ने Victoria's Secret Fashion Show में किया डेब्यू, 50 मिलियन डॉलर की आउटफिट ने खींचा सबका ध्यान
Kylie Jenner ने Victoria's Secret Fashion Show 2026 में 50 मिलियन डॉलर की आउटफिट पहनकर धमाकेदार डेब्यू किया।
by NIDHI JANGIR
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने हाल ही में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो 2026 में हैरान कर देने वाली सरप्राइज एंट्री ली। अपने इस रनवे डेब्यू के दौरान काइली ने ब्रांड की बेहद iconic और करोड़ों की कीमत वाली फैंटेसी ड्रेस पहनी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
50 मिलियन डॉलर की शानदार आउटफिट
काइली जेनर का यह रनवे डेब्यू इसलिए भी बेहद खास बन गया क्योंकि उन्होंने जो फैंटेसी अटायर पहना था, उसे साल 2018 के बाद पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट द्वारा पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखी क्रिएशन की अनुमानित कीमत 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 5 करोड़ डॉलर है, जो इस ब्रांड के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा पीस बताया जा रहा है।
हीरों से जड़ी है ड्रेस
इस शानदार आउटफिट के सेंटर में एक बेहद आकर्षक पीला हीरा लगा हुआ है, जिसकी कीमत 22 मिलियन डॉलर आंकी गई है। मशहूर ज्वेलर जैकब अरबो के अनुसार, इस डिजाइन को सजाने के लिए 4,400 से ज्यादा अन्य हीरों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पियर, हार्ट, राउंड, ओवल और मार्क्विस जैसे कई कट्स शामिल हैं।
बॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट ने किया चियर
ऑडियंस में बैठे उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर टिमोथी चालमेट ने काइली के इस ग्रैंड एंट्रेंस पर जमकर तालियां बजाईं और उन्हें सपोर्ट किया। चस दौरान चश्मा पहने हुए चालमेट काफी खुश नजर आए। उनके साथ काइली की मां क्रिस जेनर भी मौजूद थीं, जिन्होंने अपने आईफोन से इस खास पल का वीडियो रिकॉर्ड किया।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: