King100: नागार्जुन की फिल्म में तब्बू का खतरनाक लुक आया सामने, 28 साल बाद दिखेगी जोड़ी

नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म King100 से तब्बू का दमदार फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 28 साल बाद दोनों की जोड़ी पर्दे पर आमने-सामने होगी।

by NEHA RAJPUT

King100: नागार्जुन की फिल्म में तब्बू का खतरनाक लुक आया सामने, 28 साल बाद दिखेगी जोड़ी

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म King100 को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। हाल ही में अभिनेत्री तब्बू के 55वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका एक पावरफुल फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें उनका बेहद खतरनाक और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

Loading...

28 साल बाद आमने-सामने होंगे नागार्जुन और तब्बू

यह फिल्म नागार्जुन और तब्बू के फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकार पूरे 28 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले की फिल्मों में दोनों ने रोमांटिक किरदार निभाए थे, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। King100 के 50 सेकंड के इस नए ग्‍लियंप्स में दोनों कलाकार एक-दूसरे के आमने-सामने यानी विलेन और हीरो के रूप में टक्कर लेते दिख रहे हैं। किस्मत को लेकर दोनों की सोच बिल्कुल अलग है।

फिल्म की रिलीज डेट और अन्य कलाकार

इससे पहले नागार्जुन अक्किनेनी के 67वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें उनका मास्टरमाइंड अंदाज और सिस्टम पर कब्जा जमाने वाला रूप दिखाया गया था। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसमें एक ऐसे मुख्य किरदार की कहानी है जो स्थापित सिस्टम को चुनौती देता है।

यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। नागार्जुन और तब्बू के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, सुष्मिता भट्ट और विजेंद्र भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

कलाकारों का वर्क फ्रंट

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो नागार्जुन आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म कुली में नजर आए थे। वहीं तब्बू ने अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम 2 में मीरा देशमुख की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा वह जल्द ही पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगी।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: