Jailer 2 OTT Release: Rajinikanth की फिल्म ओटीटी पर आएगी 30 मिनट के अतिरिक्त फुटेज के साथ?

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ओटीटी पर अनकट वर्जन और अतिरिक्त फुटेज के साथ रिलीज हो सकती है। जानिए क्या है पूरी खबर।

by NEHA RAJPUT

Jailer 2 OTT Release: Rajinikanth की फिल्म ओटीटी पर आएगी 30 मिनट के अतिरिक्त फुटेज के साथ?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म Jailer 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।

ओटीटी पर आ सकता है अनकट वर्जन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेलर 2 जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, तो इसमें लगभग 30 मिनट का अतिरिक्त फुटेज देखने को मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि डिजिटल वर्जन में उन विस्तारित दृश्यों को भी शामिल किया जाएगा, जो थियेट्रिकल कट का हिस्सा नहीं थे। इसमें मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के कुछ खास सीक्वेंस शामिल हो सकते हैं।

संथानम का कैमियो भी हो सकता है शामिल

खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता संथानम का कैमियो, जिसे थियेट्रिकल वर्जन से पूरी तरह हटा दिया गया था, उसे इस अनकट एडिशन में जोड़ा जा सकता है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक अतिरिक्त फुटेज या अनकट वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कब हो सकती है रिलीज?

सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 10 नवंबर 2026 के बाद ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा सुरज वेंजरमूडु, एसजे सूर्या, विद्या बालन, हकीम शाह, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: