Jailer 2 Review: फिल्म में हुई ऋतिक रोशन की धमाकेदार एंट्री, चुलबुल पांडे कनेक्शन आया सामने
रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो और तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
by NIDHI JANGIR
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म Jailer 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे शानदार शुरुआत मिली है। फिल्म का पहला भाग रजनीकांत के मास परफॉर्मेंस, गानों और एलिवेशन सीन्स के साथ-साथ शानदार कैमियो के लिए भी याद किया जाता है। यही सिलसिला जेलर टू में भी जारी है, लेकिन इस बार एक और खास और रोमांचक कैमियो ने सबका ध्यान खींचा है।
ऋतिक रोशन का दमदार कैमियो
फिल्म रिलीज से पहले ही ऋतिक रोशन के इस फिल्म में होने की खबरें आ रही थीं, जो सच साबित हुईं। ऋतिक फिल्म में एक अहम मोड़ पर एंट्री लेते हैं और रजनीकांत द्वारा निभाए गए किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन की मदद करते हैं। वह फिल्म में रॉडी नाम का एक कूल और स्टाइलिश किरदार निभा रहे हैं। रॉडी बताता है कि टाइगर ने 20 साल पहले उसकी मदद की थी, इसलिए वह हमेशा उनका कर्जदार रहेगा। इस दौरान ऋतिक तमिल बोलते हुए भी नजर आते हैं।
चुलबुल पांडे और रजनीकांत स्टाइल कनेक्शन
दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक रोशन अपनी शर्ट के कॉलर के पीछे सनग्लासेस अटकाते नजर आते हैं, जो तुरंत दबंग सीरीज में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की याद दिलाता है। इतना ही नहीं, ऋतिक खुद सुपरस्टार रजनीकांत के सामने उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हैं, जिसे देखकर सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों का जोश हाई हो जाएगा।
Jailer 3 का हुआ ऐलान
जेलर के पहले पार्ट के अंत में ऐसा कोई संकेत नहीं था कि इसका सीक्वल आएगा, लेकिन जेलर टू का अंत साफ तौर पर यह वादा करता है कि Jailer 3 जरूर आएगी। फिल्म के आखिरी सीन में विजय सेतुपति नजर आते हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद करने वाले हैं।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: