Jailer 2 Box Office: रिलीज के दो दिनों में रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 208 करोड़

रजनीकांत स्टारर फिल्म Jailer 2 ने दो दिनों में दुनियाभर में 208 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

by NIDHI JANGIR

Jailer 2 Box Office: रिलीज के दो दिनों में रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 208 करोड़

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के भीतर ही दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में करीब 208 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।

दो दिनों में भारत में शानदार कमाई

भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 41 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन के मुकाबले इसमें करीब 38 प्रतिशत की गिरावट जरूर आई, लेकिन बड़े पैमाने पर रिलीज हुई किसी साउथ इंडियन फिल्म के लिए यह एक बेहतरीन होल्ड माना जा रहा है। दो दिनों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 108 करोड़ रुपये हो चुका है।

क्षेत्रवार आंकड़े

ओवरसीज मार्केट में भी जलवा

देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 209 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

आगामी छुट्टियों का फायदा

वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म के सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने की उम्मीद है, जिससे इसका चार दिनों का extended weekend कलेक्शन चार सौ करोड़ रुपये के पार जा सकता है। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को दशहरा और पूजा की छुट्टियों के चलते फिल्म के पांच सौ करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: