Hrithik Roshan और Saba Azad ने पूरे किए 5 साल, एक्स-वाइफ Sussanne Khan ने किया रिएक्ट

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिश्ते के 5 साल पूरे कर लिए हैं। ऋतिक ने खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर सुजैन खान ने भी कमेंट किया है।

by SNEHA SHARMA

Hrithik Roshan और Saba Azad ने पूरे किए 5 साल, एक्स-वाइफ Sussanne Khan ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। अब इस जोड़ी ने अपने रिश्ते के पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।

ऋतिक रोशन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबा आजाद के साथ कई इंटिमेट और प्यार भरे पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों समंदर किनारे सनसेट के वक्त एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वे किसी वेकेशन के दौरान नदी किनारे सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, यह हमारा जन्मदिन है। हैप्पी 5थ माय लव।

सुजैन खान ने किया प्यारा कमेंट

ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सुजैन ने लिखा, बहुत मीठा, हैप्पी एनिवर्सरी। आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2022 में ऋतिक ने सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।

वर्कफ्रंट की बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म War 2 में नजर आए थे। वहीं सबा आजाद हाल ही में Songs of Paradise में नजर आई थीं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसके अलावा वह अनुराग कश्यप की फिल्म Bandar का भी हिस्सा रही हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: