हिमेश रेशमिया का बड़ा खुलासा, इंटरनेशनल एल्बम के लिए लिखे और कंपोज किए 15 अंग्रेजी गाने
हिमेश रेशमिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंटरनेशनल एल्बम के लिए 15 अंग्रेजी गाने लिखे, गाए और कंपोज किए हैं।
by NEHA RAJPUT
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली इंटरनेशनल एल्बम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने इंटरनेशनल इंग्लिश एल्बम के लिए कुल 15 गाने तैयार किए हैं।
इंटरनेशनल एल्बम पर क्या बोले हिमेश रेशमिया
कोमल नहाटा के साथ बातचीत के दौरान हिमेश रेशमिया ने बताया कि उन्होंने इन 15 गानों को खुद लिखा है, गाया है और कंपोज किया है। उन्होंने साफ किया कि ये गाने बिल्कुल भी 'wannabe' नहीं लगते हैं और इन्हें ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
रिहाना के साथ कोलैबोरेशन की इच्छा
जब हिमेश से पूछा गया कि वह किस इंटरनेशनल सिंगर के साथ काम करना चाहते हैं, तो उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास एक ऐसा गाना है जो रिहाना के लिए बिल्कुल सही है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लूमबर्ग की दुनिया के शीर्ष पॉप स्टार्स की लिस्ट में नाम आने के बाद यह एल्बम लॉन्च करने का सही समय है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: