दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।

by Viral24

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे उनकी बड़ी बेटी दुआ सिंह पादुकोण अब बड़ी बहन बन गई हैं। शनिवार शाम को इस स्टार कपल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत पोस्ट के जरिए अपने परिवार में नए सदस्य के आने की घोषणा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

रणवीर और दीपिका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक छोटे से बच्चे के पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर 'Welcome baby girl' लिखा हुआ है और साथ ही जन्म की तारीख 19.9.2026 भी दर्ज है। तस्वीर के नीचे दुआ, दीपिका और रणवीर का नाम लिखा हुआ है। इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने नजर का इमोजी भी लगाया है, जिसे फैंस और सेलेब्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

celebs ने दी बधाइयां

इस खुशखबरी के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम दोस्तों और कलाकारों ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। अभिनेता सोनू सूद, मशहूर गायिका श्रेया घोषाल, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, अभिनेत्री कृति खरबंद्दा और कई अन्य हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की और नए मेहमान का स्वागत किया।

सिद्धिविनायक मंदिर में टेका था माथा

आपको बता दें कि माता-पिता बनने से ठीक पहले, शुक्रवार को दीपिका और रणवीर को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते हुए स्पॉट किया गया था। इस कपल ने इसी साल 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की खबर सार्वजनिक की थी, जिसके बाद से ही फैंस इस नन्हीं मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: