Amitabh Bachchan के जुहू बंगले जलसा को मिला बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल
अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
by NIDHI JANGIR
अमिताभ बच्चन का जुहू बंगला जलसा धमकी भरे ईमेल के दायरे में
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित प्रसिद्ध बंगले 'जलसा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें कई प्रमुख स्थानों के साथ अमिताभ बच्चन के बंगले का भी जिक्र किया गया था। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
बॉम्बे हाईकोर्ट और बीएसई का भी था नाम
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों को मिले इस धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, महालक्ष्मी रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के जुहू बंगले जलसा का नाम शामिल था। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) ने इन सभी ठिकानों की गहन तलाशी ली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
अमिताभ बच्चन के आवास को पहले भी इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में बढ़ी सुरक्षा के बीच यह नया मामला सामने आया है। इस बीच, अभिनेता ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा करते हुए लिखा है कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है। मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा को लेकर हालिया घटनाओं के बाद चिंताएं और बढ़ गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: