Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 1970 के बैकग्राउंड पर बनेगी कॉमेडी फिल्म
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म होगी जिसमें अक्षय टाइगरHunter बनेंगे।
by NIDHI JANGIR
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी एक नई कॉमेडी फिल्म के लिए तैयार हो रही है, जिसकी शूटिंग इसी साल नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है।
1970 के दशक पर आधारित होगी फिल्म
यह आगामी प्रोजेक्ट 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार एक अनोखे टाइगर Hunter के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के करियर की 99वीं फिल्म भी होगी। फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी हैं, और इसकी कहानी प्रियदर्शन व रोहन शंकर ने मिलकर लिखी है, जो इससे पहले 'भूत बंगला' में भी साथ काम कर चुके हैं.
Loading...
स्टार कास्ट और शूटिंग लोकेशन
फिल्म की स्टार कास्ट में अन्नू कपूर और राजपाल यादव को भी शामिल किया गया है, जबकि मुख्य अभिनेत्री की तलाश अभी जारी है। फिल्म की शूटिंग करीब तीन महीने तक चलेगी। इसके लिए राजस्थान के वाइल्डलाइफ लोकेशंस और मुंबई में सेट तैयार किए गए हैं, साथ ही टीम भोपाल में भी लोकेशन की तलाश कर रही है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: