अहान शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'संकी' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में करेंगे शुरू
अहान शेट्टी अपनी अगली रोमांटिक एक्शन फिल्म 'संकी' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन टिनु सुरेश देसाई कर रहे हैं।
by SNEHA SHARMA
बॉर्डर टू की सफलता के बाद अभिनेता अहान शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'संकी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें जबरदस्त इमोशंस और रॉ एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।
भोपाल में इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार, अहान शेट्टी आगामी 30 अक्टूबर से भोपाल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन टिनु सुरेश देसाई कर रहे हैं, जो इससे पहले 'रुस्तम' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
ज्ञानेंद्र वासुदेव द्वारा लिखित 'संकी' एक इंटेंस लव स्टोरी पर आधारित होगी, जिसमें धमाकेदार एक्शन भी शामिल है। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। इस प्रोजेक्ट को वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
निर्माताओं की योजना इस फिल्म को साल 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। अहान शेट्टी 'संकी' के अलावा विक्रम भट्ट की फिल्म '1920 कोल्ड विंटर' में भी नजर आएंगे।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: