Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर आदिनाथ कोठारे ने किया बड़ा खुलासा
आदिनाथ कोठारे ने रामायण की मेकिंग और डायरेक्टर नितेश तिवारी के विजन को लेकर खुलकर बात की है।
by NEHA RAJPUT
बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana अब अपनी थियेट्रिकल रिलीज से कुछ ही हफ्ते दूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के भव्य पैमाने, शानदार स्टार कास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे काम की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर और गानों में इस भव्यता की झलक साफ दिखाई देती है।
भगवान भरत के किरदार में नजर आएंगे आदिनाथ कोठारे
फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई भगवान भरत का अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता Addinath M. Kothare ने फिल्ममेकिंग की प्रक्रिया को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे पूरी टीम की मेहनत ने कलाकारों के काम को बेहद आसान बना दिया।
फिल्म के भव्य पैमाने पर बोले आदिनाथ
आदिनाथ ने फिल्म के विशाल पैमाने पर बात करते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है, जिसमें ग्लोबल लेवल की टैलेंटेड टीम शामिल है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी कहानी को पर्दे पर उतार रहे हैं जो हमारे दिलों में बसी हुई है और हम इन किरदारों के संस्कारों के साथ बड़े हुए हैं।
नितेश तिवारी के विजन की तारीफ
डायरेक्टर Nitesh Tiwari की तारीफ करते हुए आदिनाथ ने बताया कि इस स्तर की फिल्म को हकीकत में बदलना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि नितेश सर और उनकी टीम ने ऐसा माहौल तैयार किया था कि हमें ऐसा लगा मानो हम उस दौर की अयोध्या में मौजूद हैं। हर चीज इतनी डेंस और इमर्सिव थी कि पहनावा और परिवेश सब कुछ एकदम सटीक था।
उन्होंने आगे कहा कि जब मेकर्स इतने जुनूनी होते हैं, तो एक्टर्स का 50 से 60 प्रतिशत काम वहीं पूरा हो जाता है। अभिनेता को बस अपने किरदार और उस पल को जीना होता है। बता दें कि यह महाकाव्य फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: