Nayyi Navelli: आदिनाथ कोठारे ने किया खुलासा, फिल्म के सेट पर उनके लिए आरक्षित थे एसी
आदिनाथ कोठारे ने 'नयी नवेली' की शूटिंग के दौरान प्रोस्थेटिक मेकअप और गर्मी से जुड़ी अपनी चुनौतियों का खुलासा किया है।
by NIDHI JANGIR
फिल्मी पर्दे पर इन दिनों फिल्म 'नयी नवेली' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदिनाथ कोठारे के काम को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आदिनाथ ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं, खासकर अपने मुश्किल प्रोस्थेटिक मेकअप और शूटिंग के अनुभवों के बारे में।
भारी प्रोस्थेटिक और गर्मी की चुनौती
आदिनाथ ने बताया कि फिल्म में उनका लुक पाना आसान नहीं था। उन्हें सिर से पैर तक सिलिकॉन प्रोस्थेटिक बॉडी सूट पहनना पड़ता था। चेहरे और गर्दन पर भी प्रोस्थेटिक पैच लगाए जाते थे। मई के महीने में शूटिंग होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूट पहनने में चार घंटे और उतारने में डेढ़ घंटा लगता था। कई बार उन्हें 12-12 घंटे तक यह सूट पहनकर रहना पड़ता था।
जब सेट पर आरक्षित करने पड़े एसी
गर्मी और पसीने से बचने के लिए प्रोडक्शन टीम ने आदिनाथ का पूरा ध्यान रखा। सेट पर विशाल ट्यूब वाले एसी लगाए गए थे, जिन्हें अनाकोंडा एसी कहा जाता था। ऐसे कुल पांच एसी में से दो एसी विशेष रूप से केवल आदिनाथ के लिए आरक्षित किए गए थे। पसीने की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पाउडर और स्वेटसूट का भी सहारा लिया, जिससे उन्हें काफी मदद मिली।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: