3 Idiots Sequel: आमिर खान को जल्द फाइनल स्क्रिप्ट सुनाएंगे राजकुमार हिरानी

आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर अपडेट देते हुए कहा कि राजकुमार हिरानी जल्द ही उन्हें फाइनल स्क्रिप्ट सुनाएंगे।

by SNEHA SHARMA

3 Idiots Sequel: आमिर खान को जल्द फाइनल स्क्रिप्ट सुनाएंगे राजकुमार हिरानी

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 Idiots के मच अवेटेड सीक्वल को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है। सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान आमिर खान ने कंफर्म किया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और आने वाले हफ्तों में वह उन्हें फाइनल वर्जन सुनाने वाले हैं।

Loading...

राजकुमार हिरानी सुनाएंगे फाइनल स्क्रिप्ट

सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन आइकन अवॉर्ड हासिल करने पहुंचे आमिर खान ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि राजू इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही वह वापस लौटेंगे, उन्हें फाइनल वर्जन सुनाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने में समय है और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक शूटिंग शेड्यूल या रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

कैसी होगी 3 इडियट्स 2 की कहानी?

इससे पहले एक इंटरव्यू में आमिर खान ने खुलासा किया था कि सीक्वल की कहानी बेहद शानदार और अनोखी है। यह फिल्म पहले पार्ट के किरदारों की जिंदगी से 10 साल आगे की कहानी दिखाएगी, जिसमें वही पुराना ह्यूमर और अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने मिलकर तैयार की है, जिसमें आमिर खान एक बार फिर रैंचो यानी फुंसुक वांगडू के किरदार में नजर आ सकते हैं। साल 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स में आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: