इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुईं ये 8 शानदार साउथ फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दुलकर सलमान की 'I'm Game' से लेकर 'Meesaya Murukku 2' तक कई बेहतरीन साउथ फिल्में रिलीज हो रही हैं।
by NEHA RAJPUT
साउथ इंडियन सिनेमा ने इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए कई रोमांचक फिल्में और सीरीज रिलीज की हैं। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो इन आठ फिल्मों और सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।
Loading...
1. I’m Game
भाषा: मलयालम
प्लेटफार्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
इस फिल्म में दुलकर सलमान, एंटनी वर्गीस पेपे और कायादु लोहार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जो डैन नाम के एक युवा की कहानी है, जिसकी जिंदगी हाथ के ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह बदल जाती है।
Loading...
2. Nooru Kodi Vaanavil
भाषा: तमिल
प्लेटफार्म: ZEE5
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
हरीश कल्याण और सिद्धि इडनानी स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक टेलीविजन ब्रॉडकास्टर और एक फ्री-स्पिरिटेड लड़की की अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है।
Loading...
3. Anakapalli
भाषा: तेलुगु
प्लेटफार्म: Sun NXT
रिलीज डेट: 3 नवंबर 2026
विक्रम साहिदेव स्टारर यह एक्शन ड्रामा फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जो सत्ता की चाह में स्थानीय नेता के समूह से जुड़ता है, लेकिन प्यार में पड़ने के बाद अपनी पुरानी जिंदगी छोड़ना चाहता है।
4. Balu Geetha
भाषा: तेलुगु
प्लेटफार्म: ETVWin
रिलीज डेट: 5 नवंबर 2026
संदीप सरोज और क्येूरी शाह की मुख्य भूमिका वाली यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो बालू और गीता की प्रेम कहानी पर आधारित है।
5. The Grand Master
भाषा: तमिल
प्लेटफार्म: Sun NXT
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
यह फिल्म एक 10 साल के गरीब बच्चे नंदहन की है, जो चेस चैंपियन बनने का सपना देखता है। इसमें उसकी मां का कड़ा संघर्ष और सहयोग दिखाया गया है।
6. 7 Star Boys
भाषा: तमिल
प्लेटफार्म: Aha Video
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
निखिल प्रेमराज के निर्देशन में बनी यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें केरल के सात फुटबॉल प्रेमी लड़कों के संघर्ष और उनके सपनों की कहानी को दर्शाया गया है।
7. ICU
भाषा: मलयालम
प्लेटफार्म: Sun NXT
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
बिबिन जॉर्ज और बाबूराज स्टारर यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में छिपे कई रहस्यों पर आधारित है।
8. Meesaya Murukku 2
भाषा: तमिल
प्लेटफार्म: SonyLIV
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
हिपहॉप तमिया आदि द्वारा निर्देशित यह एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो गान संगीत को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने वाले एक परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: